राजनीति

सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना:दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना:दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोहपर में गोरखपुर आएंगे। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी कलश स्थापना करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के अवसर पर विशिष्ट पूजा होती है। कलश स्थापना का अनुष्ठान मंदिर के शक्तिपीठ में शाम 5 बजे से होगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री आपदा से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। उसके बाद भाजपा की ओर से आयोजित शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), रविवार को गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पीठ की परंपरा के अनुसार होगा।

इस अवसर पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित करेंगे। इसके साथ ही शक्तिपीठ के गर्भगृह में देवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री अगले दिन सोमवार (12 अक्टूबर) पूर्वाह्न मुख्यमंत्री, विगत दिनों बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के एवज में अन्नदाता किसानों को कृषि निवेश अनुदान का वितरण करेंगे।

कृषि निवेश अनुदान वितरण का यह कार्यक्रम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इसके बाद सीएम योगी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड एमएलसी चुनाव से संबंधित शिक्षक मतदाता संवाद (रैली) को संबोधित करेंगे। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में यह आयोजन रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे शिक्षक मतदाता सम्मेलन के जरिए मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इस सम्मेलन में 10 से 12 हजार शिक्षकों को जुटाने की तैयारी है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिले आते हैं। इन जिलों में 54 हजार से अधिक मतदाता हैं।

सपा की ओर से डा.

संजयन त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में अजय सिंह और राजीव यादव भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।