सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर विकसित भारत 2047 और खनन क्षेत्र की चुनौतियों पर मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस का आयोजन, विकसित भारत 2047 पर हुआ मंथन, पर्यावरण, समाज और सुशासन पर जोर, खनन क्षेत्र में ‘शून्य क्षति’ का लक्ष्य, रिसर्च और इनोवेशन से चुनौतियों का समाधान, क्रिटिकल मिनरल्स पर भविष्य की तैयारी।
Short Headline: सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर विकसित भारत 2047 और खनन क्षेत्र की चुनौतियों पर मंथन
सीएसआईआर स्थापना दिवस, धनबाद, अजय
सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस का आयोजन विकसित भारत 2047 पर हुआ मंथन
पर्यावरण, समाज और सुशासन पर जोर खनन क्षेत्र में ‘शून्य क्षति’ का लक्ष्य
रिसर्च और इनोवेशन से चुनौतियों का समाधान
क्रिटिकल मिनरल्स पर भविष्य की तैयारी
एंकर धनबाद के सिंफर में सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में DGMS के महानिदेशक रवींद्र टी. मांडेककर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य और खनन क्षेत्र की चुनौतियों पर मंथन किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 धनबाद के सिंफर में आयोजित समारोह में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैज्ञानिक सोच और तकनीकी समाधान पर जोर दिया गया। डीजीएमएस के महानिदेशक रवींद्र टी. मांडेककर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ आर्थिक विकास या जीडीपी बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसके लिए पर्यावरण, समाज और सुशासन के बीच संतुलित विकास जरूरी है।
बाइट- रवींद्र टी. मांडेककर, महानिदेशक, डीजीएमएस
वीओ 2 कार्यक्रम में खनन क्षेत्र में सुरक्षा को भी प्रमुख मुद्दा बताया गया। समारोह में CSIR और CSIR-सिंफर की 85 वर्षों की उपलब्धियों और देश के औद्योगिक विकास में योगदान पर भी चर्चा हुई। सिंफर के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में माइनिंग सेक्टर की चुनौतियों का समाधान रिसर्च और इनोवेशन के जरिए करना जरूरी है।
बाइट- प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, निदेशक, सिंफर
अंतिम वीओ सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस समारोह में विज्ञान, शोध, खनन सुरक्षा और सतत विकास को विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण आधार बताया गया। साथ ही पर्यावरण, समाज और सुशासन के बीच संतुलन बनाते हुए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
धनबाद से अजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।