सीहोर- 02 सितम्बर को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बलराम जयंती के उपलक्ष्य में कल 02 सितम्बर को जनपद पंचायत स्तर पर बलराम कृषि महोत्सवका आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड स्तर को नोडल अधिकारी तथा बी.टी.एम. आत्मा को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।
नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर विकासखंड स्तर पर मंडी प्रांगण अथवा उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। महोत्सव में पारंपरिक कृषि कलाओं के साथ आधुनिक कृषि उपकरण एवं यंत्र, उन्नत बीज तथा प्राकृतिक खेतीसे संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही कृषकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी एवं अनुभव साझा किए जाएंगे।