सीहोर- 17 सितंबर से शुरू होगा स्वामित्व अधिकार पत्रों का निःशुल्क पंजीयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीहोर जिले में ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026’ योजना के तहत स्वामित्व अधिकार पत्रों का निःशुल्क पंजीयन 17 सितंबर से शुरू होगा। ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
पंजीयन प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 50 स्वामित्व अधिकार पत्रों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। हितग्राहियों की समग्र आईडी, आधार-खसरा लिंक और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ पंजीयन शिविरों में इंटरनेट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।