राज्य

सीहोर- 20 अगस्त को कारीगरों के लिए ब्रांडिंग-मार्केटिंग जागरूकता कार्यक्रम

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिला आईटीआई में 20 अगस्त को सुबह 10 बजे कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कारीगर और शिल्पकार शामिल हो सकेंगे।

कार्यक्रम में उद्यमिता, मूल्य निर्धारण, पैकेजिंग, लेबलिंग, ई-कॉमर्स, एमएसएमई रजिस्ट्रेशन, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा एआई तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक्सपोर्ट प्रमोशन पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षित कारीगरों से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।