सीहोर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीहोर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 6 अक्टूबर को एलबेंडाजोल दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। छूटे हुए बच्चों एवं पात्र हितग्राहियों के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के अनुसार, अभियान में 1 से 19 वर्ष तक के करीब 5 लाख 66 हजार 171 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 20 से 49 वर्ष की महिलाओं को भी दवा दी जाएगी, हालांकि गर्भवती एवं धात्री महिलाएं इसमें शामिल नहीं होंगी।
अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयारियां की गई हैं।