सीहोर- इंडिया स्किल्स 2026-27 के लिए 15 सितंबर तक पंजीयन
NEWS
इस वर्ष प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित प्रतिभागियों को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। संबंधित स्किल के अनुसार प्रतिभागी की आयु 1 जनवरी 2006 के बाद की होना आवश्यक है।
पंजीयन और प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है। युवा स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई, सीहोर से संपर्क किया जा सकता है।