सीहोर कांवड़ यात्रा में जाने वालों के काम की खबर:भोपाल की 19 और मक्सी-उज्जैन की 20 ट्रेनें, 25-26 अगस्त को लागू रहेगी व्यवस्था, देखें समय
सीहोर में 25 अगस्त को कांवड़ यात्रा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने सीहोर स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है। यह व्यवस्था रेल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है।
रेलवे की जारी जानकारी में मक्सी/उज्जैन और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों को शामिल किया गया है। यह विशेष व्यवस्था 25 और 26 अगस्त को सीहोर स्टेशन से मक्सी/उज्जैन और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर लागू रहेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io