सीहोर में कांवड़ यात्रा के लिए 3 दिन सुरक्षा व्यवस्था:पुलिस बल तैनात,असामाजिक तत्वों पर नजर; एसपी ने कुबेरेश्वर धाम का जायजा लिया
सीहोर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। 23 से 25 अगस्त तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रविवार को एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिसकर्मियों और दूसरे विभागों के कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।
हर हिस्से में एक अधिकारी के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें जिला पुलिस के अलावा दूसरे जिलों से आए जवान भी शामिल हैं। होमगार्ड, SDRF, वन विभाग, आबकारी विभाग, कोटवार और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी ड्यूटी पर रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान एसपी ने यात्रा के रास्ते और संवेदनशील जगहों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे और डायवर्जन वाले रास्तों पर पुलिस की गश्त जारी रहेगी। एसपी ने आम लोगों से पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से पेश आने को भी कहा।
सीवन नदी घाट और कुबेरेश्वर धाम पहुंचीं एसपी पुलिसकर्मियों को निर्देश देने के बाद एसपी सोनाक्षी सक्सेना अधिकारियों के साथ सीवन नदी घाट और कुबेरेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने धाम में भोजनशाला, शिला परिसर और पार्किंग की व्यवस्था देखी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
📡 स्रोत: NewsData.io