सीहोर- प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त
NEWS
आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा सीहोर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी और एमपीपीएससी का नया निशुल्क बैच प्रारंभ होने जा रहा है। नए सत्र के लिए 26 अगस्त तक पंजीयन किए जा रहे हैं।
इच्छुक विद्यार्थी शासकीय रवींद्र सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) स्थित लाइब्रेरी में सुबह 08 से 10 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 9630226814, 8462989657 पर संपर्क कर सकते हैं।