सीहोर- शासकीय मॉडल स्कूल के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शासकीय मॉडल स्कूल, सीहोर के एक बालिका और तीन बालकों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 07 से 11 सितंबर तक सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के खेल शिक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की। विद्यालय की प्राचार्यडॉ. मीता सक्सेनाने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।