सीहोर में 5 सितंबर को होगा द्वितीय कंबन विजा समारोह तमिल साहित्य, कला और संस्कृति का दिखेगा संगम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीहोर। सीहोर स्थित वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में भोपाल कंबन कझगम एवं वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय कंबन विजा समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समारोह में तमिल साहित्य, संस्कृति और कला से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में डॉ. का.पा. सौंदर राजन, डॉ. जी. विश्वनाथन, श्री पा. कुमार, डॉ. टी.बी. श्रीधरन, डॉ. मु. राजी, डॉ. सतीश कुमार मोत, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. एस. प्रभाकर, डॉ. एस. पूंगुंद्रन, डॉ. एस. देवराज और डॉ. आर.एस. सुरेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
विशेष वक्ताओं में श्री नटरासा इगत्थिपन, गुरुमुथलवर ताय राजी जैगथिल्वरन तथा डॉ. ताय राजी जैगथिल्वरन सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। विद्यार्थियों की ओर से एस.के. राहुल, ए.जे. हेम्सी गेफिना, जी. कोडी कृष्णणा और ए.जे. रेणुका रेनिश परिचर्चा में भाग लेंगे।
समारोह में कंबन पट्टथिप्पु, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष परिचर्चा आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजन में श्री के. शंकर, डॉ. सी.पी. कन्नन, श्री पी. राजी, श्री एस. चंद्रशेखर, श्री एस. पन्नीर सेल्वम, श्री नागेश कुमार, श्री एम. सुब्रमणियन, श्री सुवामिथुरई, श्री एम. रवि, डॉ. आर. किरराज, श्री के.वी.के. वरुमाल, श्रीमती रेवती विनोद, श्रीमती नलिनी कुमार, सेल्वी एस. भवतारणी और श्रीमती कृतिका सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
5 सितंबर को सुबह 11 बजे भोपाल कंबन कझगम की आमसभा भी आयोजित की जाएगी।