सीहोर- 4 सितंबर को नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर इकाई का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 4 सितंबर को सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट करेंगे। करीब 50 एकड़ में स्थापित इस इकाई में 220 से 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे और हर माह 35 ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की क्षमता होगी।
इकाई से सीहोर में 2 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यहां निर्मित ट्रांसफॉर्मर देश के साथ वैश्विक बाजारों में भी पहुंचेंगे और डेटा सेंटर, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा तथा ट्रांसमिशन जैसी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे।