राज्य

सीहोर- उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीहोर- उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन

सीहोर जिले की जनपद पंचायत भैरूंदा की ग्राम पंचायत मंजीखेड़ी और नीलकंठ में रिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र संस्थाओं और समूहों से 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 के तहत पात्र सहकारी सोसायटियां, महिला स्व-सहायता समूह और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। विस्तृत जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (खाद्य शाखा), भैरूंदा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।