सीहोर- विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर, ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा, खनिज विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल, कलेक्टर बालागुरू के तथा पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने सहभागिता की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।
भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले शिविरों के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।
संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता से नागरिकों की समस्याओं को समझ कर उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता और सुगमता से मिले। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
ग्रामवासियों की आवाज़ से सशक्त शासन, यह दिखाता है कि जब नेता और अधिकारी मिलकर सुनें, तो समस्याओं का समाधान सम्भव है। संवाद के मंच पर हर शिकायत को गंभीरता से लेने से न केवल न्याय मिलता है, बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ता है। यह उदाहरण हमें सिखाता है कि सहानुभूति और सहयोग से हम हिंसा, विवाद और अन्याय को शांतिपूर्ण रास्तों से हल कर सकते हैं, जिससे समृद्ध और समावेशी समाज का निर्माण होता है।