राज्य

सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

रायपुर, 5 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार के लिए निर्धारित 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया है।

आयोग ने कहा कि यह किसी त्रुटि के कारण नहीं, बल्कि कुछ अभ्यर्थियों के निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण हुआ है। अनारक्षित वर्ग के लिए प्रत्येक प्रश्न-पत्र में 33 और आरक्षित वर्ग के लिए 23 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं है।

आयोग ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।