अपराध

सीकर में 70वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीकर में 70वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

सीकर, 28 सितंबर। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के तत्वावधान में स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान, भाधादर में 70वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग की राजस्थान के विभिन्न जिलों से 90 टीमें भाग ले रही हैं। करीब 1662 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा हैंडबॉल की चार अकादमियों की अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की टीमें भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, केशवानंद संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद खिलाड़ियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। गेंद फेंककर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों को हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अन्य खिलाड़ियों से सीखने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ खेलते हुए अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

केशवानंद संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

बाइट -डॉ. तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

बाइट - ताराचंद धायल, उप जिला प्रमुख

बाइट - रामनिवास ढाका, केशवानंद संस्थान के निदेशक

बाइट - कार्तिक, खिलाड़ी

बाइट - कृष्णा डागोर, खिलाड़ी

बाइट - यश गोर, खिलाड़ी

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हैंडबॉल प्रतियोगिता ने युवाओं में टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा दिया है। इसी तरह, समाज में भी संघर्षों का समाधान संवाद और सहमति से करना चाहिए। जब मतभेद हों, तो कानूनी मार्ग और मध्यस्थता से समाधान खोजें, ताकि हिंसा या बदला लेने की सोच न बढ़े। सकारात्मक ऊर्जा से हम एकजुट होकर स्वस्थ, समावेशी समाज बना सकते हैं, जहाँ हर चुनौती को शांति और सहानुभूति से सामना किया जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।