Sikar News: सीकर के 12 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 24 करोड़ की स्मार्ट रोड योजना, लगेंगी स्ट्रीट लाइट

Sikar Smart Road Project: सीकर जिले के 12 गांवों को स्मार्ट सड़क परियोजना के तहत बड़ी सौगात मिलने जा रही है. करीब 24 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत गांवों में बेहतर सड़क सुविधाओं के साथ जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण और रात में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी. परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के साथ लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
📡 स्रोत: News18 Hindi