सीकर की संतोष देवी बनीं किसान ब्रांड एंबेसडर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीकर के बेरी गांव की प्रगतिशील किसान संतोष देवी खेदड़ को राजस्थान कृषि आयुक्तालय ने किसान ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वे प्रदेश के किसानों को जैविक खेती, बागवानी और जल संरक्षण के गुर सिखाएंगी।
सीकर, 10 अक्टूबर। जिले के बेरी गांव की प्रगतिशील किसान संतोष देवी खेदड़ को राजस्थान कृषि आयुक्तालय में किसान ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। जैविक खेती के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली संतोष देवी अब प्रदेश के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों, बागवानी और जल संरक्षण के बारे में प्रशिक्षण देंगी।
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के अनुसार, संतोष देवी किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों और खेती से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी देंगी। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।
संतोष देवी ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अनार के साथ गर्म जलवायु में उगाई जाने वाली सेब की विशेष किस्म हरमन-99 की खेती में भी सफलता हासिल की है। उनके फार्म हाउस पर राजस्थान के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से भी किसान खेती की तकनीक सीखने आते हैं।
संतोष देवी की यह उपलब्धि सीकर जिले के किसानों के लिए प्रेरणादायक है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में वे अपने अनुभवों को अन्य किसानों तक पहुंचाकर जैविक खेती, बागवानी और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाएंगी।
होल्ड बाईट- संतोष देवी खेदड़- प्रगतिशील किसान।
2- राहुल खेदड़- परिजन ।