खेल

सीकर में सुमेधानंद का अमृत महोत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीकर में सुमेधानंद का अमृत महोत्सव

पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75वें जन्मदिन पर सीकर के पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में अमृत महोत्सव एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की मौजूदगी में 75 कुंडीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

सीकर, 1 अक्टूबर। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सीकर के पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में अमृत महोत्सव एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शामिल हुए। उनके साथ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व विधायक रतनलाल जालधारी सहित कई जनप्रतिनिधि और साधु-संत मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक आश्रम के सामने स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित 75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के 75 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। साधु-संतों के सानिध्य में हुए इस धार्मिक आयोजन में राज्यपाल, जनप्रतिनिधियों और यजमानों ने पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञ धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने युवाओं से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बाइट - सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।