अपराध

सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी पर रहेगी कड़ी निगरानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी पर रहेगी कड़ी निगरानी

29 अक्तूबर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी ज़िले में नशे की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक में नशे के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की समीक्षा में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने आगामी राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में करियर काउंसलिंग और नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियां शामिल करने के निर्देश भी दिए। इनमें इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और सभी संबंधित विभागों को अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।