राज्य

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते, रजोल से अंसुई तक की सड़क 10 से 25 सितंबर तक रहेगी बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते, रजोल से अंसुई तक की सड़क 10 से 25 सितंबर तक रहेगी बंद

अगस्त 09, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग पर सड़क के आवश्यक निर्माण कार्य के चलते 10 सितंबर से 25 सितंबर, 2026 तक सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट बिछाने का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया गया है कि रजोल गांव पहले से ही एनएच-154 से जुड़ा हुआ है, इसलिए रजोल के लिए यातायात डायवर्जन की आवश्यकता नहीं है। वहीं, अंसुई, रजोल से धनोटू की ओर जाने वाले लिंक रोड़ के माध्यम से जुड़ा है, जिससे गांव के लिए वैकल्पिक संपर्क उपलब्ध रहेगा।

जिला दंडाधिकारी ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।