सिम्पैथी फाउंडेशन के जरिए पढ़ने वाले दो छात्रों का शानदार प्रदर्शन, मेधावी लैपटॉप योजना में हुआ चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। सिम्पैथी फाउंडेशन के जरिए शिक्षा प्राप्त कर रहे दो छात्रों ने सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश सरकार की मेधावी लैपटॉप योजना में स्थान बनाया है। दोनों छात्रों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि पहुंची है।
जहांगीराबाद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मरियम खान ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं जागृति कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा बुशरा ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों का चयन मेधावी लैपटॉप योजना के तहत हुआ है।
सिम्पैथी फाउंडेशन ने दोनों छात्रों की उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। फाउंडेशन के अनुसार यह सफलता छात्रों की मेहनत के साथ-साथ परिवार, शिक्षकों और फाउंडेशन की टीम के सहयोग और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
फाउंडेशन ने दोनों छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लैपटॉप के लिए मिली आर्थिक सहायता से उन्हें पढ़ाई में डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर सिम्पैथी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे दो छात्रों के मेधावी लैपटॉप योजना में चयन के बारे में है। यह विषय शिक्षा में सामाजिक सहायता और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे गैर-सरकारी संगठन और सरकारी पहल मिलकर छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराते हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ बढ़ती हैं। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि शिक्षा में निवेश से भविष्य बेहतर हो सकता है, और इससे ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों में