व्यापार

'सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है?', करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुईं मुस्लिम एक्ट्रेस, दिया मुंहतोड़ जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है?', करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुईं मुस्लिम एक्ट्रेस, दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वो एक्टिंग के साथ ही बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं.

ट्रोल्स हों या फिर कोई मुद्दा ही क्यों ना हो वो अपनी तीखी प्रतिक्रिया जरूर देती हैं. ऐसे में अब उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाई है.

उन्होंने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने सिंदूर लगाने से उनकी मुस्लिम पहचान पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने कहा कि वो आगे ईद, दिवाली, होली और सभी त्योहारों को मनाती रहेंगी.

दरअसल, शफक नाज ने करवा चौथ के मौके पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें श्रृंगार किए हुए देखा गया था.

फोटोज में उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और महावर भी लगाया था. इसमें वो धर्म से परे बला की खूबसूरत लग रही थीं.

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जवाब दिया. चलिए बताते हैं शफक नाज ने क्या कहा.

'सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है?'

शफक नाज ने लाइव वीडियो में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, 'हाल ही में मैंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जो कि करवा चौथ सेलिब्रेशन की थी.

इसमें मैंने सिंदूर लगाया था, रेड साड़ी पहनी थी और फिर अचानक मैं क्या देखती हूं कि बहुत सारे लोग मुझे ट्रोल करने लगे. कमेंट सेक्शन में गालियां लिखी गई थीं. अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

मैं पूछती हूं कि अगर आप सिंदूर लगा लेते हो आपका धर्म बदल जाता है और मेरा धर्म कनवर्ट हो चुका है क्योंकि मैंने सिंदूर लगाया है.'

वो आगे कहती हैं, 'पहले तो मैं ये साफ कर देना चाहती हूं कि जिनको नहीं पता है, जितने भी समझदार लोग है और उनको जानकारी नहीं है.

मैं जानकारी दे देना चाहती हूं कि मेरे पति का नाम जीशान है और वो मुस्लिम हैं. दूसरी बात ये है कि सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है?

मतलब आपका धर्म इतना हल्का है अगर आप एक कल्चर का कुछ सेलिब्रेट कर रहे हो, अगर आप कोई फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हो तो आप आपका धर्म हिल चुका है पूरी तरीके से.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।