राज्य

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

नियमों के उल्लंघन पर अब तक 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए और एक लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

14 सितम्बर 2026, देहरादून: देहरादून को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिला प्रशासन ने 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। अधिकारियों ने अब तक एक हजार 776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

नियमों के उल्लंघन पर 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए और एक लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 532 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया गया है।

संलग्न_ फोटो

कैप्शन_ देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिंगल यूज प्लास्टिक को सीमित करने के लिए देहरादून की प्रशासनिक कार्रवाई, जिसमें 532 किलो प्लास्टिक जब्त और 550 प्रतिष्ठानों पर चालान, 1.96 लाख रुपये जुर्माना, यह दिखाती है कि स्थानीय सरकारें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही हैं। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण से जल स्रोत, मिट्टी और वन्यजीव प्रभावित होते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी खतरा रहता है। आम जनता पर इसका असर दोहरा है: एक ओर प्लास्टिक के वैकल्पिक विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, दूसरी ओर कुछ व्यापारियों को

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।