इतिहास

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

(गुरदीप सिंह) सिंगापुर, तीन अक्टूबर सिंगापुर में भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को ‘लिटिल इंडिया’ क्षेत्र में स्थित 73 साल पुराने गांधी स्माकर सभागार में गांधी जयंती मनाई जिसमें भारत की उप उच्चायुक्त सुधी चौधरी ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुधी चौधरी ने कहा कि गांधी जयंती महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत का स्मरण कराती है।

‘सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ (एसआईएफएएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय समुदाय ने प्रार्थना सभा की और पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए। चौधरी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय संगीत, नृत्य और अन्य कला विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही एसआईएफएएस खास तौर पर आज के दिन बापू के चिरस्थायी आदर्शों को सम्मान देने में अहम भूमिका निभाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रयास हमारे दोनों देशों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु का काम करते हैं, जो लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं और भारत-सिंगापुर की दीर्घकालिक साझेदारी को और समृद्ध बनाते हैं।’’ ‘एसआईएफएएस न्यासी मंडल’ के चेयरमैन एवं पूर्व राजनयिक शब्बीर हसनभाई ने कहा, ‘‘2022 में शुरू की गई एसआईएफएएस छात्रवृत्तियां शिक्षा के प्रति गांधीजी के नज़रिए का सम्मान करती हैं...।’’ महात्मा गांधी के दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात वक्ता डॉ.

शोभना राधाकृष्णन ने भी सभा को संबोधित किया। इस भवन का उद्घाटन 1953 में महात्मा गांधी के सम्मान में किया गया था। कार्यक्रम और छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान एसआईएफएएस के छात्रों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां दीं और पारंपरिक भारतीय संगीत पेश किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।