देश

सिंगापुर: निर्मला सीतारमण की अगुवाई में मंत्रियों के दल ने पीएम लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिंगापुर: निर्मला सीतारमण की अगुवाई में मंत्रियों के दल ने पीएम लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

अगस्त 20, नई दिल्ली: चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (ISMR) में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ आज इस्ताना में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। बैठक में भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के क्रियान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों का विस्तार करने पर चर्चा की। बैठक में व्यापार, निवेश, तकनीक और आर्थिक सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गति देने की दिशा में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।