सिंगर सलीम मर्चेंट ने खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, चुकाए 12 करोड़ रुपये से ज्यादा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार सलीम मर्चेंट सिर्फ अपनी गायकी और गानों से ही नहीं, बल्कि फैंस के बीच अपनी रईसी से भी सुर्खियां बटोरते हैं.
करोड़ों के मालिक सलीम ने मुंबई में अब एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है. इसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भुगतान किया है.
सलीम मर्चेंट ने खरीदी लग्जरी कर्मशियल प्रॉपर्टी
CRE Matrix से मिली जानकारी के मुताबिक सलीम मर्चेंट ने ये कर्मशियल प्रॉपर्टी अकेले नहीं खरीदी है, बल्कि ये प्रॉपर्टी उन्होंने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर खरीदी.
इसमें सलीम की हिस्सेदारी 50 फीसदी है. जबकि बाकी की 50 परसेंट हिस्सेदारी अन्य चार खरीदारों की है. चारों में से हर एक के पास 12.5% हिस्सेदारी है. हालांकि इन चार अन्य खरीदारों की जानकारी सामने नहीं आई है.
दस्तावेजों के मुताबिक ये सौदा 7 अक्टूबर 2026 को हुआ था. इसके लिए टोटल 12.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. जबकि स्टांप ड्यूटी 77.10 लाख रुपये चुकाई गई.
लोकेशन और कारपेट एरिया
ये प्रॉपर्टी मुंबई के सांताक्रूज (वेस्ट) में तलमाकी रोड और लिंकिंग रोड के जंक्शन पर 'DLH मंगल मूर्ति' नाम की इमारत में स्थित है.
इसका कारपेट एरिया 1,285 वर्ग फुट है. 710 वर्ग फुट का कारपेट एरिया फर्स्ट फ्लोर और अन्य 575 वर्ग फुट एरिया ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है.
कितने अमीर हैं सलीम मर्चेंट?
52 वर्षीय सलीम मर्चेंट की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के पास टोटल 50 से 60 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है.
वो एक गाने के लिए 10 लाख रुपये तक और एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
सलीम मर्चेंट के चर्चित गाने
सलेम मर्चेंट अपने भाई सुलेमान के साथ कई बेहतरीन गाने दे चुके हैं. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में सलीम-सुलेमान के नाम से चर्चित है.
सलीम और सुलेमान ने बॉलीवुड को 'तुझ में रब दि
📡 स्रोत: ABP Live Film