व्यापार

सीनियर सिटीजन्स के लिए कमाई का मौका, हर तिमाही मिलेगा 25000 ब्याज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीनियर सिटीजन्स के लिए कमाई का मौका, हर तिमाही मिलेगा 25000 ब्याज

अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ऊपर है या आपके घर में कोई सीनियर सिटिजन है, तो यह खबर उनके लिए काम का साबित हो सकता है. आज हम इस खबर के जरिए एक ऐसी सरकारी स्कीम की जानकारी देने जा रहे हैं, जो रिटायरमेंट के बाद गारंटीड रेगुलर इनकम देता है.

यहां भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद सरकारी योजना Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) यानी वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की बात की जा रही है. सरकार द्वारा समर्थित इस सेविंग्स स्कीम की खास जानकारी यह है कि इसे खासतौर पर सीनियर सिटिजंस के लिए ही बनाया गया है, जिसमें रेगुलर ब्याज मिलता है.

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रिटायरमेंटके बाद अपने दूसरे इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ इनकम का एक पक्का जरिया चाहते हैं. कितना मिल रहा ब्याज? मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026 में सरकार इस योजना पर 8.2% सालाना की दर से गारंटीड ब्याज दे रही है.

चूंकि इस स्कीम में ब्याज का भुगतान हर तिमाही (1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी) को सीधे आपके बैंक खाते में किया जाता है इसलिए यह रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई का एक बेहतरीन जरिया है. हर 3 महीने में 25000 की कमाई

अगर आप हर 3 महीने में 25,000 रुपये तक की फिक्स कमाई चाहते हैं, तो आपको 12,20,000 (12.20 लाख रुपये) एकमुश्त (Lump-sum) निवेश करने होंगे.

इस रकम पर 8.2% की सालाना ब्याज दर पर साल भर के लिए ब्याज की कुल रकम 1,00,040 रुपये बन रही है.

इस हिसाब से हर तिमाही (3 महीने) की कमाई 25,010 रुपये होगी. स्कीम के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. अगर कोई सीनियर सिटीजन कपल अलग-अलग अकाउंट खोलता है, तो वे मिलकर 60 लाख तक निवेश कर सकते है. रिस्क फ्री होगी पूरी इनकम</h3

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।