सिंसिनाटी ओपन में उलटफेर, ज्वेरेव चौथे राउंड में बाहर:टॉमी पॉल ने मैच पॉइंट बचाकर हराया; स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में
सिंसिनाटी ओपन में अमेरिका के टॉमी पॉल ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी और 2026 फ्रेंच ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चौथे दौर में हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पॉल ने एक मैच प्वाइंट बचाते हुए ज्वेरेव को 4-6, 7-6 (6), 6-4 से हराया।
इसके साथ ही वे पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। महिला वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रांस की डियान पैरी को 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। बारिश के कारण करीब 90 मिनट रुका मैच ज्वेरेव और पॉल का मुकाबला दूसरे सेट में बारिश के कारण करीब 90 मिनट तक रुका।
इसके बाद कोर्ट तैयार करने के लिए भी छोटे ब्रेक लिए गए। मैच दोबारा शुरू होने पर पॉल ने वापसी की और दूसरे सेट का टाई-ब्रेकर जीतकर मुकाबला निर्णायक सेट में पहुंचाया। मैच पॉइंट बचाकर जीता दूसरा सेट पहला सेट ज्वेरेव ने 6-4 से जीता।
दूसरे सेट में पॉल ने कड़ा संघर्ष किया और टाई-ब्रेकर में ज्वेरेव का मैच प्वाइंट बचाकर सेट 7-6 (6) से अपने नाम किया। निर्णायक सेट में ज्वेरेव 4-2 से आगे थे, लेकिन पॉल ने लगातार चार गेम जीतकर 6-4 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव ने मैच में 14 एस लगाए, लेकिन 9 डबल फॉल्ट भी किए।
पॉल ने घरेलू दर्शकों के सामने यह जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वे पहली बार सिंसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। क्वार्टर फाइनल में कोबोली से मुकाबला टॉमी पॉल का अगला मुकाबला इटली के फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोबोली ने स्पेन के राफेल जोदार को 4-6, 7-6 (3), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
जोकोविच को हराने वाले टिरेंटे भी अंतिम-8 में अर्जेंटीना के थियागो टिरेंटे ने जैकब मेन्सिक को 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर के पहले ATP Masters 1000 क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टिरेंटे ने इससे पहले दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
स्वियातेक की लगातार नौवीं जीत महिला सिंगल्स में नंबर-7 सीड और डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने डियान पैरी को 6-3, 6-3 से हराया। यह उनकी लगातार नौवीं जीत है। इसके साथ ही स्वियातेक WTA 1000 टूर्नामेंट में 30वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
क्वार्टर फाइनल में रायबकिना से भिड़ेंगी स्वियातेक का क्वार्टर फाइनल में सामना एलेना रिबाकिना से होगा। दोनों के बीच पिछले हफ्ते टोरंटो के फाइनल में भी मुकाबला हुआ था, जहां स्वियातेक ने जीत दर्ज की थी। स्वियातेक ने टोरंटो खिताब जीतने के बाद सिंसिनाटी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
📡 स्रोत: NewsData.io