व्यापार

SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन

SIP Rule-40 News: अगर आप भी कम उम्र में निवेश की शुरुआत करते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत आपके छोटे निवेश को भी समय के साथ एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकती है. ऐसे में SIP का Rule-40 आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें हर साल SIP की रकम 10% बढ़ाई जाती है.

ऐसे में अगर आप इस निवेश में औसतन 12% सालाना रिटर्न मानते हैं, तो 40 साल की उम्र तक 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल की जा सकती है. क्या है SIP का Rule-40? इस निवेश का सबसे बड़ा फायदा जल्दी शुरुआत करने का है. इसकी शुरुआत आप एक तय मासिक SIP से कर सकते हैं.

इसकी खास बात यह है कि इसमें हर साल SIP की रकम पिछले साल के मुकाबले 10% का इजाफा होता है. यानी जैसे-जैसे कमाई बढ़ती है, निवेश की रकम भी बढ़ती जाती है. कैलकुलेशन में औसत रिटर्न 12% सालाना माना जाता है. SIP हर साल 10% बढ़ती है. निवेश जितनी जल्दी शुरू होगा, शुरुआती SIP उतनी कम रखनी पड़ सकती है.

महिलाएं कैसे बना सकती हैं करोड़ों का फंड? 10-30-50 के रूल से समझिए 21 से 25 साल की उम्र में कितनी SIP चाहिए?

उदाहरण के तौर पर अगर आप 40 साल की उम्र तक 2 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखें, तो शुरूआत की उम्र के हिसाब से जरूरी SIP अलग-अलग हो सकती है. 21 साल की उम्र : करीब 11,796 प्रति महीने 22 साल की उम्र: करीब 13,875 प्रति महीने 23 साल की उम्र: करीब 16,370 प्रति महीने 24 साल की उम्र: करीब 19,379 प्रति महीने

25 साल की उम्र: करीब 23,031 प्रति महीने इससे यह साफ जाहिर होता है कि निवेश शुरू करने में हर साल की देरी शुरुआती SIP की जरूरत को बढ़ा देती है. ऐसे में 21 साल की शुरुआती उम्र आप 19 साल तक करीब 72.42 लाख रुपये निव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।