SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?

Investment Tips: आज के समय में म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए SIP यानी सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान एक लोकप्रिय तरीका बन गया है. इसमें निवेशक के लिए एक तय रकम नियमित रूप से म्यूचुअल फंड में लगाई जाती है. आमतौर पर लोग मंथली SIP करते हैं, जिसमें महीने के आखिर में एक बार किश्त देनी पड़ती है.
लेकिन आज के समय में हर रोज वाली SIP और सालाना SIP जैसे ऑप्शंस भी लोगों को मिलने लगे हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि इनमें से निवेश के लिए कौन सा तरीका ज्यादा बेहतर है? आइये जानते हैं. वैसे देखा जाए तो इस साल का कोई सटीक जवाब नहीं है.
रोज, महीने या साल में निवेश करने का फैसला आपकी कमाई, खर्च, कैश फ्लो और निवेश के लक्ष्य पर निर्भर करता है. सबसे जरूरी बात ये है कि निवेश नियमित और लंबे समय तक जारी रहे. पहले तीनों विकल्पों के बारे में जान लेते हैं, फिर क्या बेहतर है इस पर चर्चा करेंगे. रोज की SIP क्या है?
रोज की SIP में निवेशक हर कारोबारी दिन पर छोटी रकम निवेश करता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति रोज 100 रुपये निवेश करता है तो महीने में लगभग 2 हजार रुपये से ज्यादा का निवेश हो सकता है. इसका फायदा ये है कि निवेश कई छोटे हिस्सों में होता है. बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अलग-अलग कीमतों पर यूनिट खरीदने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें- 10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
हालांकि, रोज की SIP का मतलब ये नहीं है कि इससे निश्चित तौर पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा. बाजार का प्रदर्शन और फंड की गुणवत्ता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. रोज की SIP उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जिनकी कमाई रोजाना या बार-बार होती है और वो छोटी रकम नियमित रूप से निवेश करना चाहते हैं.
मंथली SIP है सबसे पॉपुलर मंथली SIP सबसे आसान और पॉपुलर ऑप्शन में से अक है.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar