राजनीति

SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी अब जनता के बीच जाने को तैयार है.

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी देशभर में एक अभियान शुरू करने जा रही है.

इस अभियान के तहत सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य नेता देशभर में बूथ स्तर तक जाकर जनता को तथ्यों के साथ जानकारी देंगे.

पार्टी अगले हफ्ते से इस अभियान की शुरुआत कर सकती है.

इस अभियान को लेकर पार्टी ने बाकायदा 24 पेजों की एक फैक्टशीट भी तैयार कराई है.

सूत्रों के मुताबिक अभियान को देशभर में प्रभावी ढंग से चलाने के लिए बीजेपी अपने सभी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपेगी.

पार्टी की योजना है कि जनसंपर्क के जरिए लोगों तक तथ्यों और जानकारियों को पहुंचाया जाए, ताकि SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जा सके.

इस अभियान के लिए बीजेपी की ओर से 24 पन्नों का एक विस्तृत डॉकेट तैयार कराया जा रहा है. 24 पेजों की इस फैक्टशीट में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे हर सवाल का तथ्यपूर्ण जवाब होगा चाहे सवाल 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट से काटने का हो या फॉर्म 6 और उसके साथ जोड़े गए डिक्लेरेशन का या फिर ECINET को लेकर उठाए जा रहे सवाल हो.

इस फैक्टशीट में हर उस सवाल का जवाब होगा जो आम जनता के मन में चल रहा है.

इस दस्तावेज का इस्तेमाल पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के दौरान करेंगे.

इसके अलावा, सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए भी अभियान चलाया जाएगा.

इसके अलावा पार्टी के बड़े नेता और मंत्री दिल्ली और देश में अलग अलग जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जहां एक तरफ विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे तो वही दूसरी ओर विपक्ष के द्वारा संस्थाओं के दुरुपयोग का मुद्दा भी जनता के सामने रखेंगे.

पार्टी की कोशिश होगी कि देशभर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर BJP के चुनावी रणनीति पर है, जिसमें पार्टी SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों का सामना करने के लिए देशभर में बूथ स्तर पर अभियान चलाने की योजना बना रही है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और विश्वास की मांग बढ़ रही है, और विपक्ष की आलोचनाओं ने सार्वजनिक चर्चा को प्रज्वलित किया है। इस अभियान से आम जनता को नीतिगत तथ्यों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे सूचित निर्णय ले सकें। साथ ही, यह कदम पार्टी की प्रत्यक्ष संवाद क्षमता को बढ़ाएगा और चुनावी माहौल में संतुलन स्थापित क

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।