देश

SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान

SIR को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर घमासान छिड़ गया.

खुद गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया.

बीजेपी ने कांग्रेस से माफी की मांग की है और इसे मुद्दा बनाकर 26 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

यह विवाद ऐसे समय में छिड़ा है, जब 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है.

पटना में बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बीजेपी के नेता कृष्ण कल्लू ने अपने आवेदन में कहा है कि बापू सभागार में कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे हम सभी काफी आहत हैं.

खरगे ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी

मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में बापू सभागर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल, बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की है. इसी बीच हंगामा मच गया.

तभी एक शख्स ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा, इस पर खरगे ने कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा.'

शाह बोले- अभद्र टिप्पणी सारी मर्यादाओं को तार-तार करती है

खरगे के इस बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है.

इसमें कहा है कि पटना में मोदी जी के पिताजी पर कांग्रेस अध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी सारी मर्यादाओं को तार-तार करती है.

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहें हों.

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर सकती है.

कांग्रेस का वैचारिक दिवालियापन: नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्र

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।