राजनीति

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'

कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने एक बार फिर SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त मामले में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई है.ECI के अपने आंकड़ों के मुताबिक, 10 करोड़ से अधिक भारतीयों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार पर खतरा मंडरा रहा है."

जयराम ने कहा है कि "ECI ने नए मतदाताओं के लिए बाधाएं खड़ी करने के उद्देश्य से Form 6 में गैरकानूनी बदलाव किए.

साथ ही, मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर हटाने के लिए Form 7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को भी बढ़ावा दिया है.

मतदाता सूची पर केन्द्रीय नियंत्रण

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि "CEC ने ECINet का इस्तेमाल करके मतदाता सूची पर नियंत्रण को केंद्रीकृत कर दिया है और इस दौरान सभी कानूनी सुरक्षा प्रावधानों को दरकिनार किया है.

पूरा देश आक्रोशित है. जनता में भारी गुस्सा है. दमन के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी हैं."

असल मुद्दों से हटा रहे ध्यान

जयराम रमेश ने कहा कि "प्रधानमंत्री का पूरा तंत्र अब हताशा और घबराहट में लोगों का ध्यान भटकाने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है.

इसके लिए वह वही कर रहा है जो उसके DNA में है-झूठ फैलाना. लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगा.

PM-HM की जोड़ी पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देश की जनता उन्हें जवाबदेह ठहराएगी."

भाटिया ने किया कांग्रेस पर हमला

वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई है। ECI के अपने आंकड़ों के मुताबिक, 10 करोड़ से अधिक भारतीयों के वोट देने के संवैधानिक अधिकार पर खतरा मंडरा रहा है। ECI ने नए मतदाताओं के लिए बाधाएं खड़ी करने के उद्देश्य से Form 6 में गैरकानूनी बदलाव किए। साथ ही, मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर हटाने के लिए Form 7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को भी बढ़ावा दिया है। CEC ने ECINet का इस्तेमाल करके मतदाता सूची

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।