SIR के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलने वाले इस अभियान में छूटे मतदाताओं के साथ-साथ पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर भी फोकस रहेगा।
आयोग के निर्देश के मुताबिक, BLO मौजूदा मतदाता सूची की तुलना SIR से पहले की सूची से करेंगे और उन मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पहले की सूची में थे, लेकिन अब नहीं हैं। इसके बाद BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र मतदाताओं को Form-6 के जरिए नाम दर्ज कराने में मदद करेंगे।BLO को हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि अभियान करीब एक महीने में पूरा किया जा सके।
इसके अलावा बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें रैन बसेरों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित वर्ग के पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर भी जोर रहेगा। BLO की रिपोर्ट और Form-6 ERO को भेजे जाएंगे, जहां संबंधित कानूनों के तहत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, निर्वाचन आयोग ने जागरूकता अभियान और SVEEP गतिविधियों के जरिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर