राजनीति

SIR पर उठी आपत्तियों के बीच चुनाव आयोग ने दी सफाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIR पर उठी आपत्तियों के बीच चुनाव आयोग ने दी सफाई

सितंबर 24, नई दिल्ली: चुनाव आयोग के भीतर फैसलों को लेकर मतभेद की खबर ने चुनावी प्रक्रिया और SIR को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कई प्रशासनिक फैसलों और निर्देशों पर अपनी लिखित आपत्तियां दर्ज कीं।

इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन, IT सिस्टम और चुनावी अधिकारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं। हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर चुनाव आयोग ने अपना जवाब दे दिया है। आयोग ने कहा कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है।

आयोग ने कहा कि SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।