राजनीति

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ एन.

चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के बाद कहा कि अब एसआईर से जुड़ी गलतफहमियां दूर हो गई है.

एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों एस. एस.

संधू-विवेक जोशी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से जारी किए गए स्पष्टीकरण ने हमारी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को फिर से साबित किया है और इससे जुड़ी सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसले संस्थागत नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सामूहिक रूप से लिए जाते हैं.

उन्होंने कहा, 'छोटे-मोटे राजनीतिक फायदों के लिए भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और चुनावी प्रक्रिया पर दुनिया के भरोसे को ठेस पहुंचाने की कोशिशें बेहद दुखद हैं.

चुनाव के नतीजे जनता का जनादेश होते हैं और एक मजबूत लोकतंत्र में नेताओं को जीत और हार दोनों को नम्रता व सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए.'

'संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि'

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की जिम्मेदारी है.

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने SIR और फॉर्म-6 को लेकर हालिया विवादों और आंतरिक असहमति की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया.

आंतरिक मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए ECI ने स्पष्ट किया कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसले पूर्ण आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए थे.

आयोग के अनुसार, फॉर्म-6 में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि एसआईआर के तहत इसके साथ केवल एक अतिरिक्त घोषणापत्र जोड़ा गया है.

चुनाव आयोग ने बयान जारी किया

चुनाव आयोग ने ने एसआईआर के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं.

ECI की शनिवार (26 सितंबर) को हुई बैठक में तय किया गया कि अनम

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग के बयान के बाद SIR विवाद को सुलझाने की घोषणा की, यह दर्शाते हुए कि चुनावी प्रक्रियाएँ पारदर्शी और निष्पक्ष हैं। यह विषय चुनावी निगरानी और राजनीतिक विश्वास से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि SIR के निर्णयों पर जनता का विश्वास चुनावी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, और नायडू का समर्थन चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को सुदृढ़ करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि मतदाता चुनावी प्रक्रियाओं में अधिक विश्वास महसूस करेंगे, जिससे मतदान भागीदारी और राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।