खेल

सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट

पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. दूसरा ODI मैच शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है.

नीतीश कुमार रेड्डी बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. नीतीश पहले वनडे मैच में भी नहीं खेले थे.

दूसरी ओर मोहम्मद सिराज को लेकर सवाल हैं, उन्हें दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में रखा जाएगा या नहीं.

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ मैदान में उतरी थी.

अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज, लेकिन सिराज नहीं खेले थे.

दरअसल सिराज इंडिया ए के लिए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेल रहे थे, इसलिए ऑकलैंड में भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाए थे. अब उम्मीद है कि वेलिंगटन में सिराज टीम इंडिया के पेस अटैक को लीड करेंगे.

नीतीश रेड्डी हुए बाहर

टीम मैनेजमेंट का प्लान है कि नीतीश कुमार रेड्डी 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों को दुरुस्त करें.

इसके लिए उन्हें वनडे सीरीज के आखिरी चार मैचों से बाहर कर दिया गया.

टेस्ट सीरीज की तैयारी के चलते नीतीश इंडिया ए के लिए तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलेंगे, जो 7 नवंबर से शुरू होगा.

क्या सिराज खेलेंगे?

मोहम्मद सिराज इंडिया ए के लिए दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले थे, इसलिए ऑकलैंड में पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे. दूसरे वनडे मैच के लिए वह वेलिंगटन में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं.

पहले मैच में आकिब नबी को छोड़कर बाकी तीनों भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था.

यह देखना दिलचस्प होगा कि सिराज को किसकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है.

टीम इंडिया 1-0 से आगे

4 नवंबर को सीरीज का सबसे पहला मैच ऑकलैंड में खेला गया था. उस मुकाबले में अंशुल कंबोज ने 10 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 22 रन दिए थे. दूसरी ओर अर्शदीप महंगे जरूर रहे, लेकिन 4 वि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।