सिरमौर में 26 अक्तूबर से शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला में 3,314 महिला जबकि 6331 पुरुष अभ्यर्थी, कुल 9,646 अभ्यर्थी लेंगे प्रक्रिया में हिस्सा
अक्तूबर 14,सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 26 अअक्तूबर से शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नाहन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। जिला पुलिस ने भर्ती में शामिल होने वाले महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया है।
महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 27 अक्तूबर से 30 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होगी। इसमें कुल 3,314 महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 6,332 पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 29 अक्तूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित रहेगी।सभी अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार भर्ती में शामिल होने की तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारी से पुलिस द्वारा अवगत करवाया जाएगा।