सिरमौर की बेटी के नेतृत्व में देश ने जीता गोल्ड, जिला में स्वागत की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला की बेटी पुष्पा राणा के नेतृत्व में देश की बेटियों ने एशियन खेलों में देश को गोल्ड दिलाते हुए एशियन खेलों में अपनी बादशाहत कामयाब रखी है। वहीं देश लौट रही गोल्ड दिलाने वाली बेटियों के स्वागत की तैयारी चल रही है। सिरमौर जिला के शिलाई से तालुक रखने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के नेतृत्व में देश की बेटियों ने एक बार फिर देश को गोल्ड दिलाया है।
इस उपलब्धि के बाद सिरमौर जिला में जश्न का माहौल है वही महिला कबड्डी टीम कप्तान पुष्पा राणा के स्वागत की गृह क्षेत्र शिलाई में तैयारी चल रही है। परिवार व गांव के लोग पुष्पा राणा के स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। यह दूसरा मौका है जब पुष्पा राणा एशियाई खेल का हिस्सा बनी हैं। इस बार पुष्पा राणा के लिए एशियाई खेल इसलिए भी खास थे क्योंकि वह खुद टीम की कप्तानी संभाल रही थी।