सिरमौर जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही वाल्मीकि जयंती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 26, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): वाल्मीकि जयंती पर सिरमौर जिला में विभिन्न स्थानों पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जिला में वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में वाल्मीकि जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सिरमौर जिला में वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाया जा रही है जिसके मद्देनजर जिला में विभिन्न स्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। बीती शाम शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की वहीं, आज कार्यक्रम के अंतिम दिन वाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.
राजीव बिंदल मौजूद रहेंगे। उधर गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है।