सिरमौर जिला से इलेक्ट्रिक बसें दूसरे जिलों में शिफ्ट करने से हुई परेशानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 05, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): एचआरटीसी नाहन डिपो को हाल में मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसों में से 10 इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश के अन्य डिपो में भेज दी गई है जिससे यहां रूटों पर दबाव बढेगा। इलेक्ट्रिक के अलावा 7 अन्य बसों को भी नाहन डिपो से दूसरे डिपो में भेजा गया है। सिरमौर जिला के नाहन डिपो को जुलाई और अगस्त महीने में 25 इलेक्ट्रिक बसें मिली थी मगर अब इन 25 बसों में से 10 इलेक्ट्रिक बसों को रोहड़ू, रामपुर और पठानकोट डिपो में भेजा गया है जिसके बाद सिरमौर जिला में विभिन्न रूटों पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
इलेक्ट्रिक बसों के अलावा 7 डीजल बसें भी शिमला जिला के अलग-अलग डिपो में भेजी गई। नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद नाहन को ई डिपो के रूप में विकसित किए जाने की उम्मीद जगी थी मगर अब फिर बसों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।