देश

सिर्फ बुमराह नहीं, भारत के स्क्वॉड में चुने गए ये 4 चोटिल खिलाड़ी! उठे सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिर्फ बुमराह नहीं, भारत के स्क्वॉड में चुने गए ये 4 चोटिल खिलाड़ी! उठे सवाल

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं.

इसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी चुने जाने के बाद बाहर हो गए थे. भारत की टी20 टीम में एक या दो नहीं, बल्कि 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं. ये जानकारी बीसीसीआई ने स्क्वॉड की घोषणा के साथ दी.

बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. ऐसे में टीम के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पूरी तरह फिट घोषित हो चुके खिलाड़ियों को नहीं चुना जा सकता था.

श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी हमने देखा कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में चोटिल होने के बावजूद चुना गया लेकिन सीरीज से पहले वह फिट नहीं हो सके और फिर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना गया था, लेकिन फिर वह फिटनेस हासिल नहीं कर सके और उन्हें बाहर होना पड़ा.

अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड में चुने गए हैं, लेकिन एक बार फिर वह चुने जाने तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. उनको लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए थे. घुटने में चोट के कारण उन्हें वर्ल्ड कप और फिर आईपीएल से बाहर होना पड़ा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी की, लेकिन फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें भी सब्जेक्ट टू फिटनेस के तहत शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत की टी20 टीम के लिए स्क्वॉड में चार घायल खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें बुमराह भी शामिल हैं, जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में चुने जाने के बावजूद बाहर हो गए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम की ताकत और मैचों में रणनीति पर सवाल उठते हैं, खासकर अफगानिस्तान सीरीज में। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शकों की उम्मीदें और टीम के प्रति विश्वास प्रभावित हो, और खेल प्रेमियों को टीम के स्वास्थ्य और प्रदर्शन के बारे में चिंता करनी पड़े।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।