देश

सिर्फ ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए स्कूल न आएं शिक्षक, बच्चों को नहीं पढ़ाया तो होगी कार्रवाई: गजेंद्र यादव

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिर्फ ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए स्कूल न आएं शिक्षक, बच्चों को नहीं पढ़ाया तो होगी कार्रवाई: गजेंद्र यादव

रायपुर ,25 अगस्त 2026 राजधानी के दीनदयाल ऑडिटोरियम में मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग की एक दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की, बैठक में प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), विभागीय अधिकारी और सचिव शामिल हुए। ।

इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षक केवल ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए न आएं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक स्कूल पहुंचकर बच्चों को नहीं पढ़ा रहे हैं तो इसे गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए हर महीने रायपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। महीने के तीसरे सप्ताह में होने वाली इन बैठकों में स्कूलों की स्थिति और पढ़ाई की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।