विदेश

सीरिया कनेक्शन, अल-कायदा की विचारधारा... कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का किया गया था ब्रेनवॉश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीरिया कनेक्शन, अल-कायदा की विचारधारा... कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट का किया गया था ब्रेनवॉश

Flydubai Flight Hijack: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है.

इस हमले की जांच कर रहे अधिकारियों को ओमानी पायलट के कट्टरपंथ और चरमपंथी विचारधारा होने की जानकारी मिली है.

बता दें कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के को-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को गिराने की कोशिश की थी.

ओमान में उड़ान भरने पर लगी थी रोक अल-कायदा की विचारधारा से जुड़ा था को-पायलट एक इजराइली चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को पता चला है कि को-पायलट को 'अल-कायदा की विचारधारा' के लिए तैयार किया गया था और उसने कुछ अज्ञात धार्मिक लोगों से भी मुलाकात की थी.

जांचकर्ताओं का मानना है कि इसी दौरान वह कट्टरपंथी सोच की ओर मुड़ा.

अल अरबिया इंग्लिश के सूत्रों के मुताबिक, ओमान के इस को-पायलट की पहचान हमम अलहममी के तौर पर हुई है.

उसे पहले भी चरमपंथी विचारों के कारण ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था; सूत्रों का कहना है कि यह सब सीरिया में उसके पहले के प्रवास के दौरान हुए असर का नतीजा था.

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था ओमानी पायलट अल अरबिया इंग्लिश के सूत्रों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट अल-हमामी ने अपना ज्यादातर समय ओमान के बाहर, खासकर सीरिया में बिताया था.

UAE जाने से पहले वह कथित तौर पर चरमपंथी और कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ था.

जांच में सीरिया से जुड़ाव एक अहम कड़ी बनकर उभरा है, साथ ही उसके चरमपंथी विचारों और एविएशन करियर के दौरान उठी चिंताओं के आरोप भी सामने आए हैं.

एक इजराइली चैनल ने जांच से जुड़ी जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा इजराइल में विमान को क्रैश करने का था, एक ऐसी योजना जो अगर सफल हो जाती, तो "9/11 जैसी त्रासदी" हो सकती थी.

ओमान में भी बैन किया गया था को-पायलट अल-हमामी वहीं सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि को-पायलट को ओमान की नेशनल एयरलाइन में उसकी पिछली पोस्ट से हटा दिया गया था, क्योंकि उसके चरमपंथी विचारों का उन्हें पता चला था.

मामले की जानकारी रखने वाले एक क्षेत्रीय राजनयिक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि संदिग्ध को ट्रेनिंग से इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताएं थीं, लेकिन बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दे दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ओमान एयर ने 2024 में को-पायलट को उड़ान भरने से रोक दिया था, क्योंकि पता चला था कि वह कट्टरपंथी इस्लामी वेबसाइटें देखता था.

पिता ओमानी और मां सीरियाई नागरिक सीएनएन ने एक और सूत्र का हवाला देते हुए यह भी बताया कि संदिग्ध का जन्म यूएई में हुआ था; उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई थीं और उसने अपनी जिंदगी के कई साल यूएई में बिताए.

इन रिपोर्ट्स के बाद उन हालात पर सवाल उठने लगे हैं जिनमें को-पायलट ओमान से यूएई गया और बाद में फ्लाईदुबई में शामिल हुआ, जबकि उसके पिछले एविएशन करियर के दौरान कथित तौर पर कुछ चिंताएं सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें: कैप्टन स्मित हादसे के दौरान कर रहे थे हनुमान चालीसा का पाठ, PM मोदी के साथ वीडियो कॉल में किया खुलासा सूत्र ने बताया कि बाद में वह दुबई चला गया और फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले ओमान एयर से कोई पूछताछ नहीं की.

इस घटना के बाद को-पायलट की जांच-पड़ताल पर फिर से सवाल उठने लगे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले ही उसके व्यवहार और विचारों को लेकर चिंताएं सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें: Explainer: फ्लाईदुबई विमान में हमला या साजिश? 67 मिनट में सोशल मीडिया पर कैसे फैल गया ‘फॉल्स फ्लैग’ दावा

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।