Sirohi News: हाईकोर्ट में केस पेंडिंग, फिर भी करा दिया ओलंपिक संघ का चुनाव, अध्यक्ष बोले- यह कोर्ट की अवमानना है

Sirohi District Olympic Association Election Dispute: सिरोही जिला ओलंपिक संघ के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद 10 अगस्त 2026 को जिला ओलंपिक संघ के चुनाव करा दिए गए.
चौहान के मुताबिक, सिविल रिट पिटीशन 19727/2025 अभी हाईकोर्ट में लंबित है और कोर्ट का स्थगन आदेश प्रभावी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ की ओर से एडहॉक कमेटी बनाकर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई. चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी के नामों वाले पोस्टर और बधाई संदेश सोशल मीडिया पर सामने आए.
चौहान ने इसे हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, चुनाव कराने वाले पक्ष का पक्ष इस मामले में सामने आना बाकी है.
📡 स्रोत: NewsData.io