राज्य

सीता सोरेन ने सीएम को लिखा पत्र, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीता सोरेन ने सीएम को लिखा पत्र, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Relevance: PRIORITY Slug: LETTER TO CM Short Headline: सीता सोरेन ने सीएम को लिखा पत्र, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Synopsis: भाजपा नेता सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और बेहतर बनाने पर दिया जोर। Category: Government , Planning , Police , Politics , Youth , Student Deadline : 04 SEPTEMBER, RANCHI

04 सितंबर, रांची: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में भाजपा नेता सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

सीता सोरेन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करने वाले झारखंड के युवाओं पर मुकदमा चलाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन युवाओं पर दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस लेने का आग्रह किया।

सीता सोरेन ने कहा कि राज्य का भविष्य इन्हीं युवाओं के हाथों में है, इसलिए उन्हें प्रताड़ित करने के बजाय परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।