अपराध

सीतामढ़ी में आधी रात पुलिस का सर्च ऑपरेशन:SP-DSP से थानेदार तक सड़क पर उतरे, बाइक से बस तक की सघन जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीतामढ़ी में आधी रात पुलिस का सर्च ऑपरेशन:SP-DSP से थानेदार तक सड़क पर उतरे, बाइक से बस तक की सघन जांच

सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर रविवार की देर रात पुलिस का बड़ा अभियान चला। इस दौरान एसपी अमित रंजन, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर से लेकर सभी थानाध्यक्ष तक सड़क पर नजर आए। शहरी क्षेत्र के सवीच चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस टीमों ने मुख्य सड़कों पर मोर्चा संभाला।

मोटरसाइकिल से लेकर बस तक को रोककर जांच की गई। एक साथ बड़े स्तर पर चले अभियान से देर रात कई इलाकों में हड़कंप मच गया। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना उद्देश्य एसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पूरे जिले में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया है। इस ड्राइव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के थानों से लेकर शहरी क्षेत्रों के थानों तक पुलिस टीमों को सड़क पर उतारा गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क हो या नेशनल हाईवे, सभी प्रमुख मार्गों पर सीतामढ़ी पुलिस की मौजूदगी रही। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। ग्रामीण इलाकों तक सघन चेकिंग अभियान इधर, बाजिपुर से मुजफ्फरपुर और पमरा जाने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैफिक डीएसपी अविनाश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ और शराब को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी अपराधी के किसी क्षेत्र में होने या वहां प्रवेश करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। इसी के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान लगातार चलता रहता है, लेकिन इस विशेष ड्राइव का उद्देश्य सिर्फ वाहनों का चालान काटना नहीं है। लोगों के बीच यह संदेश देना भी है कि पुलिस दिन हो या रात, हर वक्त उनके साथ मौजूद है। अपराधी की गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय होकर संबंधित क्षेत्र में जांच और कार्रवाई करती है।

शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। देर रात तक चले अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच करती रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।