खेल

सितंबर में BCCI की सालाना बैठक, भारत में नई टीम लाने पर होगी चर्चा!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सितंबर में BCCI की सालाना बैठक, भारत में नई टीम लाने पर होगी चर्चा!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बहुत जल्द अपनी सालाना बैठक करने जा रहा है, जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह बैठक 18 सितंबर को मुंबई में होगी. IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों के चुनाव होने हैं, जिन पर नियुक्ति 18 सितंबर को ही तय की जाएगी, वहीं अंडमान एंड निकोबार को एसोसिएट टीम का दर्जा देने पर भी चर्चा संभव है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया बता चुके हैं कि 2 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें से IPL चेयरमैन भी एक होगा. फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल हैं. बीसीसीआई ने सभी फुल मेंबर्स को नोटिस भेज दिया है कि वे 31 अगस्त तक अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनाव लिस्ट में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

चुनाव के लिए वोटरों की लिस्ट 1 सितंबर को जारी की जाएगी और 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे. वहीं वोटिंग के लिए उम्मीदवारों के नाम 11 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे. चेयरमैन के अलावा बीसीसीआई, दूसरे पद के लिए एक लोकपाल एवं एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति करने जा रहा है.

इसी बैठक में बीसीसीआई के इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) में प्रतिनिधि/प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी सालाना बैठक के एजेंडा में शामिल होगी.

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, जानें कैसे

अंडमान एंड निकोबार को मिलेगा दर्जा भारतीय घरेलू क्रिकेट में अगला सीजन शुरू होने से पहले शायद अंडमान एंड निकोबार को अलग क्रिकेट एसोसिएशन स्थापित करने की मंजूरी मिल चुकी होगी. 18 सितंबर को होने वाली सालाना बैठक में अंडमान एंड निकोबार को एसोसिएट टीम का दर्ज देने पर चर्चा हो सकती है.

बोर्ड ने इस संबंध में अपने मेंबर राज्यों को

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।